Introdcution
जब हम कोई system बनाते हैं, तो उसमें बहुत सारे data elements होते हैं — जैसे name, id, amount, date आदि।
अब अगर हर developer या analyst इन data का meaning अपने हिसाब से समझे, तो system में confusion और errors आ सकते हैं।
इसी problem को solve करने के लिए Data Dictionary बनाया जाता है।
Data Dictionary क्या होता है
Data Dictionary एक ऐसा centralized record होता है जिसमें system के हर data element के बारे में पूरी जानकारी लिखी होती है।
मतलब:
कौन सा data क्या है, उसका type क्या है, उसका size क्या है — सब कुछ एक ही जगह define होता है।
सीधे शब्दों में:
Data Dictionary system के data का reference guide होता है
इसे ऐसे समझे :
मान लो आप एक Student Management System बना रहे हो
अब “student_id” का मतलब क्या है?
क्या यह number है या string?
क्या यह unique होगा?
अगर यह सब कहीं लिखा नहीं है, तो हर कोई अलग तरीके से use करेगा
Data Dictionary यही confusion खत्म करता है
Data Dictionary में क्या-क्या होता है
हर data element के बारे में कुछ basic जानकारी define की जाती है:
- नाम (Name)
- उसका मतलब (Description)
- उसका type (जैसे int, string)
- उसकी length (जैसे 10 characters)
- कोई rule (जैसे unique या not null)
एक छोटा सा Example
Student system का data dictionary कुछ ऐसा दिख सकता है:
| Field Name | Type | Meaning |
|---|---|---|
| student_id | int | student की unique ID |
| name | string | student का नाम |
| age | int | student की उम्र |
अब कोई भी इस table को देखकर तुरंत समझ जाएगा कि data कैसे use करना है
Types
दो तरह के data dictionary होते हैं:
- Active
system के साथ automatically update होता है - Passive
manually maintain किया जाता है
System में इसका role
Data Dictionary system के लिए वैसे ही है जैसे
किसी language के लिए dictionary
यह system के data का standard तय करता है
क्यों जरूरी है
- confusion को खत्म करता है
- सभी लोग same meaning follow करते हैं
- database design आसान बनता है
- errors कम होते हैं
- maintenance आसान हो जाता है
simple flow
System Data
|
v
Define in Data Dictionary
|
v
Consistent Usage in System
- Data Dictionary हमेशा updated होना चाहिए
- हर data element define होना चाहिए
- यह documentation का core हिस्सा है
Conclusion
Data Dictionary system के data को control और standardize करने का सबसे powerful tool है।
यह सुनिश्चित करता है कि system में data का use clear, consistent और error-free हो।