Data Dictionary

Introdcution

जब हम कोई system बनाते हैं, तो उसमें बहुत सारे data elements होते हैं — जैसे name, id, amount, date आदि।

अब अगर हर developer या analyst इन data का meaning अपने हिसाब से समझे, तो system में confusion और errors आ सकते हैं।

इसी problem को solve करने के लिए Data Dictionary बनाया जाता है।

Data Dictionary क्या होता है

Data Dictionary एक ऐसा centralized record होता है जिसमें system के हर data element के बारे में पूरी जानकारी लिखी होती है।

मतलब:
कौन सा data क्या है, उसका type क्या है, उसका size क्या है — सब कुछ एक ही जगह define होता है।

सीधे शब्दों में:
Data Dictionary system के data का reference guide होता है

इसे ऐसे समझे :

मान लो आप एक Student Management System बना रहे हो

अब “student_id” का मतलब क्या है?
क्या यह number है या string?
क्या यह unique होगा?

अगर यह सब कहीं लिखा नहीं है, तो हर कोई अलग तरीके से use करेगा

Data Dictionary यही confusion खत्म करता है

Data Dictionary में क्या-क्या होता है

हर data element के बारे में कुछ basic जानकारी define की जाती है:

  • नाम (Name)
  • उसका मतलब (Description)
  • उसका type (जैसे int, string)
  • उसकी length (जैसे 10 characters)
  • कोई rule (जैसे unique या not null)

एक छोटा सा Example

Student system का data dictionary कुछ ऐसा दिख सकता है:

Field NameTypeMeaning
student_idintstudent की unique ID
namestringstudent का नाम
ageintstudent की उम्र

अब कोई भी इस table को देखकर तुरंत समझ जाएगा कि data कैसे use करना है

Types

दो तरह के data dictionary होते हैं:

  1. Active
    system के साथ automatically update होता है
  2. Passive
    manually maintain किया जाता है

System में इसका role

Data Dictionary system के लिए वैसे ही है जैसे
किसी language के लिए dictionary

यह system के data का standard तय करता है

क्यों जरूरी है

  • confusion को खत्म करता है
  • सभी लोग same meaning follow करते हैं
  • database design आसान बनता है
  • errors कम होते हैं
  • maintenance आसान हो जाता है

simple flow

System Data
|
v
Define in Data Dictionary
|
v
Consistent Usage in System
  • Data Dictionary हमेशा updated होना चाहिए
  • हर data element define होना चाहिए
  • यह documentation का core हिस्सा है

Conclusion

Data Dictionary system के data को control और standardize करने का सबसे powerful tool है।

यह सुनिश्चित करता है कि system में data का use clear, consistent और error-free हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top