Flow of Control in C language

Introduction

जब हम C program लिखते हैं, तो statements एक sequence में execute होते हैं। लेकिन कई बार हमें program का flow बदलना पड़ता है, जैसे:

  • condition के आधार पर decision लेना
  • कुछ statements को बार-बार चलाना
  • किसी particular condition पर program का रास्ता बदलना

इसी को Flow of Control कहा जाता है।

यह programming का बहुत important concept है क्योंकि इसी से program का behavior decide होता है।

Definition

Flow of Control वह process है जिसके द्वारा यह निर्धारित किया जाता है कि program के statements किस क्रम (order) में execute होंगे।

Types of Flow of Control

C language में flow of control मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है:

  1. Sequential Flow
    Statements एक के बाद एक execute होते हैं
  2. Selection (Decision) Flow
    Condition के आधार पर execution होता है
    (if, if-else, switch)
  3. Iteration (Loop) Flow
    Statements को बार-बार execute किया जाता है
    (while, for, do-while)

Example

#include <stdio.h>
int main()
{
int a = 10;

if (a > 5)
{
printf("Greater");
} return 0;
}

यहाँ:

  • Program पहले ऊपर से नीचे चलता है
  • फिर condition check करता है
  • उसके अनुसार output देता है

Real World Example

मान लो आप सुबह का routine follow कर रहे हैं:

  • उठना
  • नहाना
  • खाना खाना

यह sequential flow है

लेकिन अगर:

  • अगर बारिश हो → घर में रहो
  • नहीं तो → बाहर जाओ

यह decision (if-else) flow है

और:

  • रोज़ (6 दिन ) school जाना

यह loop (iteration) flow है

Exam Points

  • Flow of Control program execution का order तय करता है
  • तीन प्रकार होते हैं: Sequential, Selection, Iteration
  • Decision making और loops इसी concept पर आधारित हैं
  • Output-based questions में flow समझना बहुत जरूरी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top